प्रेमी के साथ सो रही थी फूलन देवी, तभी आए दरिंदे, ऐसी थी वो दहशत की रात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रम मल्लाह के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं फूलन देवी। - Dainik Bhaskar
विक्रम मल्लाह के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं फूलन देवी।
गोरखपुर. चंबल की डाकू से वीरांगना बनीं फूलन देवी की मीरजापुर में 35 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना होने जा रही है। 15 लाख रुपए की इस मूर्ति को 25 जुलाई को फूलन देवी की डेथ एनिवर्सरी पर पब्लिक के लिए ओपन किया जाएगा। मूर्ति 17 जुलाई को मुंबई से गोरखपुर पहुंची। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं बैंडिट क्वीन से जुड़े फैक्ट्स। विक्रम मल्लाह की हत्या के बाद किया गया था बैंडिट क्वीन को टॉर्चर...
- फूलन देवी ने अपनी किताब में उनके साथ हुई ज्यादतियों की दास्तां बयां की थी।
- डकैत गिरोह का मुखिया विक्रम मल्लाह फूलन देवी से प्यार करता था।
- फूलन ने अपनी किताब में विक्रम मल्लाह के साथ बिताई अंतिम रात और उनके साथ हुए गैंगरेप की डिटेल्स बताई थीं।
विक्रम की पीठ में लगी थी गोली, बुलाया था फूलन को पास
- दिनभर पुलिस और विरोधियों से बचते हुए फूलन देवी और साथी काफी थक गए थे।
- जब रात हुई तो फूलन को सुकून मिला, लेकिन आगे होने वाली दहशत से वो अंजान थी।
- फूलन सोने जा रही थी, लेकिन तभी विक्रम मल्लाह ने उसे अपने साथ सोने के लिए कहा।
- विक्रम की पीठ में गोली लगी थी, जिस वजह से वो काफी कमजोर हो चुका था।
- वे घने जंगल में थे और सेफ्टी के लिए एक-दूसरे से अलग सोते थे।
- मल्लाह के बहुत कहने पर शरमाते हुए फूलन उसके साथ सो गई।
- फूलन ने किताब में लिखा है - "पहली बार मैं विक्रम के साथ पति-पत्नी की तरह सोई थी।"
- जंगल में बारिश हो रही थी, लेकिन बहुत थकी होने के कारण जल्दी ही फूलन गहरी नींद में चली गई।
होश आया तो बदल चुका था नजारा
- गोली चलने की आवाज से फूलन देवी की नींद खुली।
- उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाया गया था, जिस वजह से वो नशे में थी।
- विक्रम मल्लाह ने उसे बताया - वो आ गया है। उसने मुझे गोली मारी है।
- मल्लाह श्रीराम की बात कर रहा था। दोनों में फूलन देवी को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।
- श्रीराम ने विक्रम मल्लाह को गोलियों से भून डाला और फूलन को साथ ले गया।
श्रीराम के साथ आई महिला ने उतारे कपड़े
- फूलन ने अपनी किताब में कुसुम नाम की महिला का जिक्र किया है, जिसने श्रीराम की मदद की थी।
- फूलन के मुताबिक विक्रम मल्लाह ने उसे तोहफे में जितनी भी ज्वैलरी दी थी, वो सभी कुसुम ने उसके बदन से उतार ली थी।
- "कुसुम ने मेरी दुर्गा मां वाली अंगूठी भी उतार ली थी। फिर उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए और आदमियों के सामने नंगा छोड़ दिया।"
- श्रीराम और उसके साथी फूलन को नग्न अवस्था में ही रस्सियों से बांधकर नदी के रास्ते बेहमई गांव ले गए।
नंगा कर पूरे गांव में घुमाया
- फूलन ने अपनी किताब में लिखा था कि श्रीराम और उसके साथियों ने मिलकर उसे पूरे गांव में नंगा घुमाया।
- "सबसे पहले श्रीराम ने मेरा रेप किया। फिर बारी-बारी से गांव के लोगों ने मेरे साथ रेप किया। वे मुझे बालों से पकड़कर खींच रहे थे।"
- श्रीराम और उसके साथियों ने फूलन देवी को लाठियों से घायल किया और फिर रेप किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए फूलन देवी की लाइफ से जुड़े ऐसे ही फैक्ट्स...

    Top Cities